फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनएचएम कर्मियों की काम छोड़ हड़ताल का दिखा आंशिक असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के चिकित्सा केंद्रों में जारी रहीं सेवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग के स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मियों की दो घंटे की काम छोड़ हड़ताल का आंशिक असर रहा। लगभग सभी केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं जारी रहीं। कुछ केंद्रों में दो घंटे तक काम ठप रखकर कर्मियों ने विरोध जताया। चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो संघर्ष तेज करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण नीति लाने, समय पर वेतन जारी करने और दूसरे राज्यों की तर्ज पर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। विधानसभा में भी कई विधायकों ने इस मुद्दों को उठाया है, जिस पर सरकार ने जवाब दिया है कि ये सभी कर्मी केंद्रीय परियोजना के तहत आते हैं, जिनकी मांगों को लेकर जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। एनएचएम कर्मियों का कहना है कि 2015 से कई समितियां बनाई गईं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा है, जबकि स्वास्थ्य विभाग में स्थायी कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वे सेवाएं दे रहे हैं। आगामी दिनों में कर्मी दोबारा हड़ताल पर जा सकते हैं। एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन को लेकर दो धड़े बन गए हैं। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन (जेकेएमईएफ) ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें