फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी ज्यौड़ियां के डॉक्टरों और स्टाफ ने की हड़ताल

विज्ञापन
सीएचसी ज्यौड़ियां में मारपीट के विरोध में हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कमी।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यौड़ियां में डॉक्टरों और स्टाफ ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शुक्रवार को सीएचसी में कामकाज ठप कर कार्रवाई की मांग की। बीती रात करीब नौ बजे गांव मडींवाला के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया था। परिजन उसे सीएचसी में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन युवक के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा कर दिया और एंबुलेंस चालक के साथ अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट व गाली-गलौच की। इससे गुस्साए सीएचसी स्टाफ ने कामकाज ठप रखा और हड़ताल पर बैठ गए। स्टाफ ने बताया कि मारपीट में एंबुलेंस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। ओह रिपोर्ट पुलिस चौकी ज्यौड़ियां में दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सीएचसी के डॉक्टरों और स्टाफ ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई न होने तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। इस दोरान तहसीलदार ने वहां पहुंचकर डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि अस्पताल में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें