फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युकां ने किसान विरोधी बिल के खिलाफ निकाली मशाल रैली

विज्ञापन
आरएस पुरा में कैंडल मार्च निकालते लोग।
विज्ञापन
आरएस पुरा। युवा कांग्रेस ने वीरवार को किसान विरोधी बिलों के विरोध में मशाल रैली निकाली। युकां प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव हरसिमरन कौर बाजवा ने कहा कि संसद में पारित विधेयकों का उद्देश्य देश के किसानों और भूमि मालिकों को कलंकित करना है। आरएस पुरा में निकाली रैली का नेतृत्व करते उन्होंने कहा कि किसानों को केवल इस बिल के कारण नुकसान होगा। मशाल रैली का आयोजन नीरज चौधरी, जिला अध्यक्ष जेकेपीवाईसी द्वारा उदय चिब, प्रधान जेकेपीवाईसी के निर्देश पर किया गया था। इसमें बाजवा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर रैली निकाली।
विज्ञापन

नीरज चौधरी ने कहा कि बीजेपी किसानों को उपजिले के प्रभावित 2015 ओलावृष्टि का मुआवजा देने में विफल रही है, जो पिछले पांच वर्षों से लंबित है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के शासनकाल में धान की लागत 7500 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी, लेकिन भाजपा शासन में 4000 रुपये हो गई है। किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय, भाजपा किसान से रोटी छीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें