पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मीरां साहिब। दड़प-बबलियाना सड़क पर बना पुल 10 दिन पहले आई बाड़ में बह गया, लेकिन कोई भी अधिकारी इसका जायजा लेने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए दड़प पंचायत के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंचायत के नायब सरपंच प्रवीण कुमार ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया और न ही पुल का दोबारा निर्माण कार्य शुरू करवाया। क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक स्थायी पुल काम शुरू नहीं होता वे संघर्ष जारी रखेंगे। इस पुल पर चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग निर्भर हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी पुल का जायजा लेने नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में रोष है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए कि करोड़ों रुपये से बनाया गया पुल कैसे बह गया। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द स्थायी पुल नहीं बनाया गया तो वे आंदोलन तेज कर देंगे।