फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतगढ़ के गंधटॉप में भूस्खलन, पांच घर जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में बसंतगढ़ तहसील के गंधटॉप गांव में भारी भूस्खलन से पांच मकान जमींदोज हो गए हैं। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आने से फलदार पौधों के बगीचे भी तबाह हो गए हैं। जिला प्रशासन ने सात विभागों के अफसरों को फौरन मौके पर रवाना कर दिया है। जिला उपायुक्त उधमपुर डॉ. पीयूष सिंगला के अनुसार भूस्खलन का पैमाना बड़ा है, जिससे मकानों को नुकसान समेत कई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें