श्रीनगर। बेमिना इलाके के लापता हुए शोध छात्र बासित हिलाल के परिवार वालों ने एक बार फिर से प्रदर्शन किया और पुलिस और प्रशासन से उसे ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने मंगलवार को ही दावा किया था कि बासित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो चुका है।
परिवार वालों का आरोप है कि बासित कुछ दोस्तों के साथ मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले के नारनाग इलाके में ट्रेकिंग पर गया था और तभी से वह लापता है। बासित के परिवार वाले बुधवार को लाल चौक से सटे प्रेस एंक्लेव में इकट्ठे हुए। उन्होंने बासित का पता लगाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।