फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट सर्विस बहाली के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कारोबार बहाली की मांग को लेकर वीरवार को श्रीनगर में ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के सामने स्थानीय स्तर पर ट्रांसपोर्ट सर्विस शुरू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

पारिम्पोरा इलाके में स्थित बस स्टैंड पर वीरवार को ऑल कश्मीर ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन (एकेटीडब्ल्यूए) के बैनर तले कश्मीर के ट्रांसपोर्टर एकत्रित हुए। प्रदर्शन की अगुवाई एकेटीडब्ल्यूए के अध्यक्ष शबीर अहमद ने की।
शबीर अहमद ने सरकार से अपील की कि उन्हे भी सर्विस शुरू करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अगर एसआरटीसी बसों को चलने की अनुमति है तो हमें क्यों नहीं। शबीर के कहा कि हमारे भी बच्चे हैं और परिवार वाले हैं। हमें भी रोजी रोटी कमाने दी जाए। उन्होंने कई ट्रांसपोर्टरों ने लोन ले रखा है लेकिन कारोबार बंद होने से किस्तें चुकाने में दिक्कत आ रही है। सरकार इस संबंध में कोई ठोस नीति बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें