फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों को सभी अधिकार दो, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। चक सलारियां पंचायत के सरपंच विजय कुमार बाबा ने बैठक में सरकार पर आरोप लगाया कि वैसे तो पंचायतों को पूरे अधिकार देने की बात हो रही है लेकिन एक भी सरपंच से पूछें कि सरकार ने कौन सी पावर दी है। सभी सरपंच बीडीओ दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। डेढ़ साल हो गए पंचायत चुनाव हुए आज तक सरपंचों के डिजिटल साइन कहीं नही हुए। जितने भी विकास कार्य व अन्य कामकाज के बिल हैं, बीडीओ दफ्तर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच विजय कुमार बाबा ने सरकार से अपील की जल्द से जल्द सरपंचों को पूरी पावर दी जाएं। नहीं तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों को पूरी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें