फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह जयंती पर छुट्टी के लिए 10 को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश के लिए 10 जनवरी को युवा राजपूत सभा धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें कई संस्थाओं और धार्मिक संगठनों के साथ राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी समर्थन देने का फैसला लिया है। अर्जुन सिंह ने कहा कि करणी सेना पिछले कई सालों से छुट्टी की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। जब तक छुट्टी नहीं मिल जाती, तब तक आवाज उठाते रहेंगे। कहा कि अगर उपराज्यपाल प्रशासन छुट्टी नहीं देता है तो राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राजभवन का घेराव करेगी। अर्जुन सिंह ने कहा कि इस विषय पर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामैड़ी से भी बातचीत जारी है। उन्होंने कहा है कि वह भी अपने स्तर पर केंद्र सरकार से जल्द बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें