फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में भाजपा नेताओं की हत्या पर रोष, इमरान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घाटी में भाजपा नेताओं की हत्या पर जम्मू में भी रोष है। बुधवार को शिवसेना डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ भड़ास निकाली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जताया। कहा कि पाकिस्तान की सरपरस्ती में आतंक फलफूल रहा है, आतंकी कश्मीर में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या और अब दक्षिण कश्मीर में भाजपा नेता जावेद अहमद की हत्या को लेकर फ्रंट ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नौ अगस्त को गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी जवाहिरा बानो की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। अब 17 अगस्त को जावेद अहमद की हत्या कर दी गई। फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि इस तरह की वारदातें शांति को भंग करती हैं। आतंकी संगठन कश्मीर में कमजोर पड़ चुके हैं। पांच अगस्त और 15 अगस्त दोनों ही अहम दिन कश्मीर में हर तरफ तिरंगा फहराया गया, जो आतंकी संगठनों को रास नहीं आ रहा और वे इससे बौखला गए हैं। लेकिन सुरक्षाबल इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। शिवसेना डोगरा फ्रंट ने मोदी सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें