जम्मू। लंबित मांगें पूरी नहीं होन पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों में सरकार के प्रति रोष है। बुधवार को बीसी रोड स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सुध लेने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे अस्थायी कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्रित हुआ है और मांगों के समर्थन में दोपहर दो बजे तक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है, लेकिन जलशक्ति विभाग के कर्मियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। अभी तक जम्मू संभाग से रिकार्ड भी जमा नहीं हो पाया है। ऐसे में कमेटी का गठन नहीं हुआ है। पदाधिकारी रवि हंस ने जल्द कर्मचारियों को नियमित करने, 70 माह का वेतन जारी करने और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार मांगों की अनदेखी कर रही है। इस मौके पर कई कर्मी मौजूद रहे।