फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान बच्चे की मौत पर भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उल्टी व दस्त से ग्रस्त डेढ़ साल के बच्चे की संभाग के सबसे बड़े जच्चा-बच्चा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर बच्चे को रात को अस्पताल में लाया गया। यहां पर डाक्टर ने उसे इंजेक्शन देकर घर भेज दिया। घर में बच्चे की तबीयत फिर खराब होने पर उसे सुबह साढ़े चार बजे अस्पताल लाया, जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया। शाम 5: 10 बजे बच्चे की मौत हो गई। यह डाक्टरों की लापरवाही है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन के बाद बच्चे के शव को लेकर चले गए।
सुबह साढ़े चार बजे बच्चे को अस्पताल में लाया गया। उसकी तबीयत को देखते हुए उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया। बच्चे को तेज बुखार, उल्टी व दस्त के साथ ही इंफेक्शन हार्ट तक पहुंच चुका था। काफी कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका है। इसका दुख है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों की पीड़ा को अस्पताल प्रबंधन समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दारा सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, जच्चा-बच्चा अस्पताल जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें