फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला स्तर पर भी उठाएंगे आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया है। वहीं, आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए अब जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का एलान किया है।
विज्ञापन

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह, मोहन लाल शर्मा, नवदीप सिंह और राजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी हो रही है। अब आंदोलन को उग्र और मजबूत बनाया जाएगा। अब सभी जिलों में आवाज बुलंद की जाएगी। कम मानदेय में काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से यूटी की तर्ज पर मानदेय जारी करने, 72 माह का बकाया वेतन जारी करने और समय अवधि पूर्ण कर चुके अस्थायी कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई है। काफी समय बाद भी मांगों पर गौर नहीं किया गया है। अन्य विभागों में नियमितीकरण की प्रक्रिया जारी है। जबकि जलशक्ति विभाग में अस्थायी कर्मचारियों की कोई सुध नहीं ले रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें