फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने मशाल रैली निकाल कर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्थायी करने और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वीरवार मशाल रैली निकाली। चीफ इंजीनियर कार्यालय से शुरू हुई रैली ज्यूल से होती हुई डोगरा चौक तक पहुंची। दस दौरान कर्मी अपने हाथों में मशाल लेकर नजर आए। कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

जलशक्ति कर्मी यूनियन के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि मशाल रैली निकाल कर सरकार को बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी दिक्कतों को देखें। बता दें कि जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी अपनी मांगों को लेकर तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मी चाहते हैं कि उनका प्रतिदिन न्यूनतम वेतन भत्ता 618 रुपये हो जाए जैसा कि दिल्ली समेत अन्य यूटी में है। अभी फिलहाल 300 रुपये मिल रहे हैं। कर्मियों की मशाल रैली के चलते बीसी रोड पर भारी जाम भी लग गया। रात करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें