फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में अस्थायी कर्मियों ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेबर यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले सभी विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने एलजी प्रशासन और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों में 61 हजार के करीब कर्मी सेवाएं दे रहे हैं। आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। मांगों लेकर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सरकार लाठियां चलवाती है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। सरकार से तीन से चार हजार रुपए वेतन मिलता है। इसमें परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें