फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएच चौकी चौरा में नौ डाक्टरों समेत बीस चिकित्सा कर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के वीरवार सुबह एक्सीडेंटल अस्पताल (एएच) चौकी चौरा में औचक छापे के दौरान नौ डाक्टरों समेत बीस चिकित्सा कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ब्लॉक मेडिकल आफिसर चौकी चौरा डॉक्टर रितेश खुल्लर को सीएमओ कार्यालय राजोरी में अटैच कर दिया गया है। एएच चौकी चौरा के मेडिकल अफसर डॉक्टर अजय कृष्ण पंडिता को अगले आदेश तक ब्लॉक चौकी चौरा का कामकाज देखने को कहा गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक वीरवार सुबह 10:40 बजे एएच अस्पताल चौकी चौरा पहुंचे। इस दौरान बीएमओ डॉक्टर रितेश खुल्लर के अलावा कंसलटेंट नेत्र डॉक्टर भारती सरंगाल, कंसलटेंट पैथोलाजी डॉक्टर रितु भगत, कंसलटेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निताशा सूरी, कंसलटेंट ईएनटी डॉक्टर साइमा तब्बुसम, डेंटल सर्जन डॉक्टर मीना जी टिक्कू, मेडिकल अफसर (आरबीएसके) डॉक्टर शिवाली, मेडिकल अफसर डॉक्टर गुरमीत कौर, मेडिकल अफसर डॉक्टर सुमित पाल, सीनियर स्टाफ नर्स सरिक्षता मन्हास, जूनियर स्टाफ नर्स पिंदरजीत कौर, बीएएम निधि नागपाल, बीएमईओ रायल बख्शी, एफएमपीएचडब्ल्यू मीनाक्षी शर्मा, सीमा कुमारी, एएनएम रमा कुमारी, एएनएम प्रिया देवी, नर्सिंग अर्दली जवाहर सिंह, दानिश और साहिन शर्मा ड्यूटी से गैरहाजिर मिले।
खराब स्वास्थ्य प्रबंधन को देखते हुए सभी से गायब रहने के लिए जवाब तलब किया गया है। पिछले कुछ समय से एएच चौकी चौरा में चिकित्सा स्टाफ के नदारद रहने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर स्वास्थ्य निदेशक ने खुद औचक निरीक्षण किया। निदेशक के अनुसार सभी गैरहाजिर से जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्टाफ का अगस्त माह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्टाफ को शिफ्ट करने के लिए सिफारिश की जाएगी। जन स्वास्थ्य से जुड़े प्रबंधन में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी चिकित्सा स्टाफ को निर्धारित समय पर अपनी हाजिरी को सुनिश्चित बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें