फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में टुकड़ियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को सांबा कस्बे के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पुलिस, अर्ध सैनिक बल, सेना, एनसीसी, स्कूली बच्चों की 21 टुकड़ियों ने फाइनल रिहर्सल में परेड कर कदमताल किया। एडीसी सूरम चंद शर्मा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए भी खूब पसीना बहाया। मौके पर एसएसपी सांबा डॉ. अभिषेक महाजन भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा के लिए किए गए बंदोबस्त का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल के पास चौकस रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें