फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस में तीमारदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में बुधवार दोपहर के समय स्टाफ सदस्य पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए उचित कदम उठाने की मांग की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दारा सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में गलतफहमी हो गई थी, जिसे सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन

बाहु फोर्ट निवासी विनीत कुमार ने आरोप लगाया कि वह बेटी को दिखाने एसएमजीएस लाए थे। उसे एक इंजेक्शन लगवाना था, जिसके लिए डाक्टरी सलाह जरूरी थी। जब स्टाफ कर्मी को पर्ची दी गई तो उस समय 8-10 पर्चियां हीं थीं। लेकिन देखते ही देखते 15 से अधिक लोग चिकित्सक को दिखाकर चले गए। इस बारे में स्टॉफ कर्मी से पूछा गया तो वह भड़क गया और पर्ची फेंककर कहने लगा जो करना है कर लो। तीमारदार ने स्टॉफ कर्मी पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। एक अन्य तीमारदार रियासी निवासी मोहम्मद असलम ने भी आरोप लगाया कि स्टॉफ का तीमारदारों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। खासतौर पर ओपीडी के दौरान पर्ची सिस्टम में गड़बड़ी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें