फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी किए जाएं नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वित्त लेखा सहायक परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की जल्द अंतिम चयन सूची जारी करने के साथ ही नियुक्ति पत्र दिए जाएं। यह मांग प्रेस क्लब के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थियों ने सरकार से उठाई है। वीरवार को उनका धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ को बढ़ावा देने का दावा करती है, लेकिन परीक्षा पास करने और मेरिट सूची में आने के बाद भी बेटियां प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। यह 972 परिवारों से जुड़ा मामला है, लेकिन सरकार नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर परीक्षा प्रक्रिया में धांधली हुई है तो सरकार को जांच करवानी चाहिए। चयन सूची रद्द करना मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की गुहार लगाई है, ताकि मेहनत बेकार न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें