फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू को बनाया जाए अलग राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। इकजुट जम्मू पार्टी (आईजेपी) ने रविवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई है। इस दौरान यातायात बाधित करने के प्रयास में 50 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बाद में पुलिस लाइन ले जा कर छोड़ दिया। उधमपुर, डोडा-भद्रवाह, रामबन, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, रियासी और पुंछ-राजौरी समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन कर आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए पार्टी अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि 75 सालों से जम्मू की राजनीतिक समस्या का एकमात्र समाधान अलग राज्य है। कश्मीर घाटी के साथ रहकर लोगों नुकसान है। पांच अगस्त, 2019 को राज्य को यूटी में तबदील किया गया। इससे लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। जम्मू के लोग कश्मीरी शासन से तंग आ चुके हैं। दमनकारी और भेदभावपूर्ण रवैये के कारण विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पाए हैं। पार्टी सिर्फ जम्मू को राज्य का दर्जा चाहती हैं। इसके लिए आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के लोगों को हमेशा ही कश्मीर नेतृत्व ने दरकिनार किया है। उन्होंने अलग राज्य के लिए सबसे एकजुट होने की अपील की है। जम्मू प्रांत के लोगों की पहचान, व्यक्तित्व और अस्तित्व खतरे में है।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में जिहादी नेतृत्व तालिबान, पाकिस्तान और चीन के साथ अपनी पहचान बना रहा है। आतंकवादियों ने बिहार और अन्य जगहों के गरीब हिंदू मजदूरों सहित कश्मीर में निर्दोष अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया है। इससे साफ हो गया है कि इस्लामिक शासन हिंदुओं के लिए खतरा बन गया है। 2011 की फर्जी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करवाया गया है। अब जल्द चुनाव करवाने का मकसद साफ है कि लोगों की आवाज को दबाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें