जम्मू। बिजली कटौती के विरोध में डोगरा फ्रंट शिवसेना ने रानी पार्क में प्रदर्शन कर रैली निकाली है। इस दौरान अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। अब ग्रामीण इलाकों में भी जीना मुहाल हो गया है। प्रदेश में 16475 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाली 17 जल विद्युत परियोजनाएं हैं, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। पिछली सरकारों के घपलों के कारण आज प्रदेश में बिजली का संकट है। जम्मू-कश्मीर की कुल बिजली की आवश्यकता 3500 मेगावाट है और बिजली का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, लेकिन इसे दूसरे राज्यों को बेचा जा रहा है। सरकार जल्द बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए उचित कदम उठाए।