फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को कम करने के लिए उठाए जाएं कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अपनी पार्टी की महिला इकाई की कार्यकर्ताओं ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष पवनीत कौर, रूपाली रानी और जिला अध्यक्ष सरबजीत कौर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के साथ सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग का बजट गड़बड़ा गया है। लोग पहले ही कोविड महामारी से परेशान हैं और अब महंगाई ने कमर तोड़ दी है। उन्होंने उज्ज्वल योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को चार निशुल्क सिलिंडर देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार आम लोगों के मुद्दों के प्रति असंवेदनशील है। लोग आर्थिक रूप से परेशान हैं। सरकार को लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें