फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन, स्थायी करने की मांग पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आल जेएंडके पीएचई आईटीटाई ट्रेंड, सीपी वर्कर एंड लैंड डोनर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू 72 घंटे की काम छोड़ हड़ताल के दूसरे दिन कामकाज बंद रखा गया। इस दौरान जलशक्ति विभाग के कठुआ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके अलावा अखनूर में भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, भानू संबयाल और सरदार देवेंद्र पाल ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से आंदोलन चल रहे हैं, मांगों को हल करने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में कुछ नहीं हो पाता। प्रदेश भर में 22 हजार के करीब अस्थायी तौर पर कर्मचारी सेवारत हैं। कामकाज ठप रहने के कारण पानी की आपूर्ति नियमित कर्मचारियों के हवाले रही।
अस्थायी कर्मचारियों ने काम नहीं किया। हड़ताल के 72 घंटे शनिवार को पूरे होंगे। इस दौरान मांगें हल नहीं हुईं तो काम छोड़ो हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है। कर्मचारी लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। महज 225 रुपये प्रति दिन दिहाड़ी पर काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पा रहे हैं। सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। लंबित वेतनमान की अदायगी नहीं हो पाई है। न्यूनतम वेतन मांग लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें