फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर विवि में करवाई जाएं ऑनलाइन परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान विवि के रवैये के प्रति विरोध जताया और समस्या का समाधान नहीं करने पर परिसर में नारेबाजी की।
विज्ञापन

क्लस्टर विवि में वीरवार को पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन कर नेतृत्व करते हुए आकाश भगत ने कहा कि कोरोना के चलते पढ़ाई ऑनलाइन करवाई गई है। उसी के अनुसार परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होनी चाहिए। विवि को इस पर गौर करना होगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में अनीश भगत, तनदीप सिंह और समर्थ भाटिया आदि उपस्थित रहे।
बहिष्कार करने वालों की परीक्षाएं 14 मार्च से
क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के अधीन जीजीएम साइंस कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और एमएएम पीजी कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 मार्च से होंगी। जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षाओं के चक्कर में बहिष्कार किया था विवि ने उन्हें दोबारा मौका दिया है, ताकि उनका साल बर्बाद न हो। विवि की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया है कि जिन कॉलेजों में छात्रों के पहले परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे उन्हीं में दोबारा परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें