फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पूरी की जाएं लंबित मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जेकेआरटीसी के प्रबंधन कार्यालय के बाहर वीरवार को प्रदर्शन कर हक के लिए आवाज बुलंद की। आल जेएंडके आरटीसी वालंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कोला की बकाया किस्तें, छठे वेतन आयोग और डीए का बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाली की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित जेकेआरटीसी प्रबंधन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि सरकार और आरटीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। सरकार से मिले आश्वासन के बाद भी वादे को पूरा नहीं किया है।
देव राज बाली ने कहा कि सरकार ने जल्द मांगें पूरी करे नहीं तो उग्र प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा। बताया कि प्रदेश सरकर ने गत जुलाई में जेकेआरटीसी प्रबंधन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित भुगतान के बिल बनाने को कहा था, लेकिन आठ माह बाद भी कुछ नहीं हुआ है। एमडी कार्यालय से सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरटीसी प्रबंधन उनका कोला की बकायदा किस्तों के बिल नहीं बना रहा। प्रदेश प्रशासन ने दो जून को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वीआरएस कर्मचारियों के बिल बनाकर भुगतान किया जाए, लेकिन आरटीसी प्रबंधन छठे वेतन आयोग के तहत बकाया व डीए के बिल नहीं बना रहा है। इस कारण बकाय का भुगतान अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें