जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे इकाई जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को बंगलादेश के खिलाफ प्रदर्शन और उसका पुतला फूंक कर रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते मुनीश साहनी ने बताया कि बांग्लादेश समेत तमाम मुुुुस्लिम देशों में हिंदुओं पर अत्यचार हो रहे हैं। दस साल में बांग्लादेश में हिंदुओं और सिख समुदाय के 3700 से ज्यादा घर और मंदिरों को तोड़ा गया है। 2020-21 में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर हमले तेज हुए हैं। गत दिवस बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के पंडाल को तहस नहस करने के साथ 60 घरों में आग लगा दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, सचिव विकास बख्शी, राजेश हांडा आदि मौजूद रहे।