जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के प्रसार में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को 78 नए संक्रमित मामले मिले। इनमें श्रीनगर से 48 मामले हैं। इस बीच कश्मीर में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिला किश्तवाड़ और उधमपुर कोविड मुक्त चल रहे हैं। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, राजोरी, उधमपुर, शोपियां कुलगाम, पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। बीते कुछ समय से दैनिक आधार पर 100 से कम कोविड संक्रमित मामले मिल रहे हैं।