फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नीति लागू करने में देरी के खिलाफ खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार की ओर से स्पोर्ट्स नीति लागू करने में देरी के खिलाफ खिलाड़ियों ने सोमवार को एमए स्टेडियम परिसर में प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने सरकार की खिलाड़ियों के प्रति निराशाजनक रवैये के खिलाफ रोष व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि देश का संविधान भी दो वर्षों में बन गया था, लेकिन हमारी सरकार दो दशकों से खेल नीति नहीं बना पाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान खिलाड़ी अरविंद कुमार ने कहा कि एसआरओ 349 के तहत प्रदेश में प्रति वर्ष 25 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान है। इसके तहत 2013 में अंतिम बार भर्ती हुई है। 2017 में स्पोर्ट्स काउंसिल ने तीन वर्षों की 75 भर्तियां एक साथ निकालीं। इसके बाद कुछ नियमों के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों ने कोर्ट में केस किया है, जिसके कारण पूरी प्रक्रिया रुकी हुई है। प्रदेश में स्पोर्ट्स नीति का नहीं होना मनोबल को तोड़ने का काम कर रहा है। खेल नीति को लागू करने में देरी खेल और खिलाड़ियों के प्रति सरकार के रवैये को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें