फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट कर्मचारियों ने अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन ने ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एसोसिएशन ने सदस्यों ने कहा कि जब तक ट्रस्ट प्रबंधन कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा नहीं करेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक महीने से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान हमने सरकारी अधिकारियों से लेकर राजनेताओं को ज्ञापन सौंपे है। इस कड़ी में अब कर्मचारियों ने अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है, प्रतिदिन दस लोग भूख हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ट्रस्ट को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में शामिल नहीं किया जाएगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ट्रस्ट प्रबंधन में कर्मचारियों के हितों को अनदेखा किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को अधिक समय तक नजरंदाज किया गया तो हम अपने प्रदर्शन को उग्र करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें