फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा से अगवा लड़की नौ माह बाद राजस्थान में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौ माह पहले लापता लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा के निवासी ने शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बहन को किसी ने अगवा कर लिया है। पीड़ित ने विक्रम कुमार निवासी आरएस पुरा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसडीपीओ बड़ी ब्राह्मणा मोहित शर्मा ने टीम गठित कर दोनों को राजस्थान से ढूंढ निकाला। आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें