फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी धर्मार्थ ट्रस्ट के खिलाफ कर्मियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान रघुनाथ मंदिर के बाहर ट्रस्ट मैनेजमेंट की विभिन्न इकाइयों रघुनाथ मंदिर, हरि भवन पुरमंडल, उत्तर बेहानी, बीरपुर, केंद्रीय कार्यालय कर्ण भवन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने ट्रस्ट पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने मैनेजमेंट से श्राइन बोर्ड की तर्ज पर वेतन देने की मांग की। आरोप लगाया कि धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव ने ट्रस्ट के पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, इन कर्मियों पर चेयरमैन ट्रस्टी और ट्रस्ट प्रबंधन के खिलाफ असंवैधानिक कार्य करने का आरोप है, जो गलत और आधारहीन है। इस बारे में कर्मचारियों ने 12 नवंबर को लिखित में पक्ष भी रखा था। कर्मचारियों ने उप राज्यपाल ने इस मामले में हस्तक्षेप कर कर्मियों की बहाली के साथ अन्य मांगें पूरी करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

--------------------------------
कर्मियों का व्यवहार चिंताजनक : डॉ. कर्ण
पूर्व सांसद एवं जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी अध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह ने कर्मचारियों के एक वर्ग द्वारा ट्रस्ट के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर चिंता व्यक्त की है। डॉ. सिंह ने इसे लेकर वीरवार को एक बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। कहा कि ट्रस्ट प्रदेश के लोगों के साथ कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें