पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना के कार्यकर्ता।
जम्मू। शिवसेना (बालठाकरे) जम्मू-कश्मीर इकाई ने वीरवार को पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिवसेना नेताओं ने सुरक्षाबलों की सतर्कता के कारण वीरवार सुबह नगरोटा में आतंकियों को मार गिराने की प्रशंसा की। प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। कहा कि माता वैष्णो देवी की कृपा से जम्मू हमेशा ही अप्रिय घटनाओं और संकट से बचता रहा है। मौके पर महिला विंग अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, सचिव राज सिंह, बलवंत सिंह, सहसचिव राजू सलारिया, प्रवीण गुप्ता, संजीव सूदन, गीता रानी, ममता देवी, जगन्नाथ, मंगू राम, डिंपल, सुशील शर्मा, सुनील कुमार, शिवम प्रताप सिंह, राजू हांडा, सुरजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।