फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं चलेंगी जेकेआरटीसी की बसें, हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की बसें और मालवाहक वाहन आज नहीं चलेंगे। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में यात्री परिवहन की एक मात्र सरकारी सेवा ठप रहने से जिलों के भीतरी और अंतर जिला रूटों पर यात्रियों को आवाजाही में परेशानी होगी। वहीं माल ढुलाई में निगम के ट्रक भी चलते हैं, जिनकी सेवाएं प्रभावित होंगी। जम्मू में कर्मचारी संघ सुबह साढ़े ग्यारह बजे रेल हेड कांप्लेक्स जम्मू से शांतिपूर्वक मार्च निकालेगी, जो राजभवन की ओर कूच करेगा।
विज्ञापन

जेकेआरटीसी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं पर भी परिवहन निगम की सेवाएं नहीं चलेंगी। जिलों के भीतरी रूट से लेकर अंतर जिला रूट पर चलने वालीं सैकड़ों बसें व अन्य वाहनों के पहिए रुके रहेंगे। उन्होंने कहा कि चार माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा आठ साल से काम कर रहे कर्मियों को नियमित करने, सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया रुपये देने समेत कई मांगें हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा।
---
कई रूटों पर होगी ज्यादा परेशानी
प्रदेश के ज्यादातर रूटों पर निजी यात्री वाहन चलते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी रूट हैं जहां आरटीसी की बस सेवा ही एकमात्र विकल्प है। इन इलाकों में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें