फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा में वीरवार की शाम ट्रैफिक पुलिस पर नाके पर चेकिंग के दौरान एक वाहन के शीशे तोड़ने का आरोप है। बताते हैं कि वीरवार शाम को एक वाहन को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। वाहन के नहीं रुकने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने डंडा चला दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया। इसके बाद नगरोटा इलाके का रहने वाला चालक कुछ लोगों को साथ लेकर पहुंचा और नाके के पास प्रदर्शन करने लगा। देर रात तक पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करता रहा। सूचना पाकर डीएसपी मोहन लाल ने पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें