फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पावर इंप्लाइज काआर्र्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने पूरे प्रदेश में विभाग के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि बिजली के निजीकरण का फैसला वापस लिया जाए, नहीं तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे कर्मियों और आम लोगों को नुकसान होगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी कर्मियों ने बिजली संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कानिजीकरण करने का फैसला लाभ कमाने के उद्देश्य से लिया गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। निजीकरण से डेलीवेजरों और अस्थाई कर्मियों को नुकसान हो रहा है। ये कर्मी बीते 20 वर्षों से काम कर रहे हैं। यह फैसला किसान और उपभोक्ताओं के विरोधी है। केंद्र सरकार यूटी बनने के बाद नए-नए फैसले थोप रही है। इससे कर्मचारी हताश हैं। पिछले 70 सालों से विभाग घाटे में चल रहा था। अब घाटा पूरा करने के लिए इसका निजीकरण किया जा रहा है।
इंजीनियर सचिव टिक्कू, जय पाल शर्मा, संजीव बाली, अजाज काजमी, अनिल सलाथिया, एचडी सिंह, तरुण गुप्ता, बलबीर सिंह, जबीर सिंह ने कहा कि जल्द इस फैसले को वापस लेकर कर्मियों को राहत पहुंचाई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें