फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ अपने आंदोलन को दोबारा शुरू करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की प्रदर्शनी मैदान के बाहर आगे बढ़ने के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल में महिल पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूथ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष उदय चिब ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा है। सरकार लगातार इस तरह कीमतें बढ़ाकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। सरकार के पास पर्याप्त और सस्ता तेल है, लेकिन एक्साइज ड्यूटी बेवजह लगाकर महंगाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। तेल की कीमतें बढ़ने से प्रत्येक खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के कारण लोगों को दो वक्त की रोजी रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में अर्थ व्यवस्था का संतुलन बुरी तरह से गड़बड़ाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आम लोग पहले से ही कोरोना महामारी को झेल रहे हैं, उस पर उस पर महंगाई ने सारी कसर पूरी कर दी है। तेल की कीमतें बढ़ने से जरूरी खादय पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सरकार लोगों की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकती है। उसे महंगाई पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने सरकार से तेल की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनी से बाहर सड़क पर आने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें बाहर आने से रोक दिया। वक्ताओं ने कहा कि आगे भी सरकार के खिलाफ तेल की कीमतों को लेकर धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। प्रदर्शन में उपप्रधान एजाज चौधरी, महासचिव रिकी डलोत्रा, साहिल सिंह लंगेह, निर्माणदीप सिंह, रंजीत चोपड़ा, अविजोत सिंह, विशाल चोपड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें