जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जम्मू महानगर ने मांग की है कि अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में सेमेस्टर सिस्टम को वापस लिया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर की तरफ से परेड चौक पर यूजी कोर्स में सेमेस्टर सिस्टम को खत्म करने के लिए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एबीवीपी के प्रदेश सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि 2014 से विद्यार्थी सेमेस्टर सिस्टम की वजह से परेशानी झेल रहे हैं। उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर में समर जोन और विंटर जोन दोनों हैं, जिसमें कैंपस तीन से पांच महीने बंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम में 90 लेक्चर्स का होना अनिवार्य है, लेकिन कॉलेजों में केवल 20 से 30 लेक्चर ही शिक्षकों द्वारा लिए जाते हैं। इस दौरान रिश्व बाली, दानिश वीर, चितवान बाली, धीरज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो