जम्मू। युवा राजपुत सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गिल्ली ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू से महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को अवकाश घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सरकार को जम्मू के लोगों की इस मांग को पूरा करने में इतना समय क्यों लग रहा है। राजनितिक पार्टियों से लेकर सभी सामाजिक संस्थान भी 23 सितंबर को महाराजा की जयंती पर अवकाश की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की है कि जल्द से जल्द इस दिन को सामाजिक अवकाश के रूप में घोषित करें। इस दौरान राजवीर सिंह जमवाल, मंदीप चिब, मुकेश सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो