सांबा। जिले के सपवाल में बिजली की समस्या को लेकर आज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी सोहन लाल ने कहा कि बिजली आने का कोई समय ही नही है। ट्रांसफार्मर की तारें टूट चुकी हैं। जिसके चलते वे लोग गर्मी में बिजली कट से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरेंगे।