फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली के अघोषित कटों के खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटौती के खिलाफ शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी ने युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में तारा चौक पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग का पुतला फूंका।
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कोहरे के कारण सर्दी बढ़ गई है। इस समय किसानों को अपने खेतों में हल्की सिंचाई की आवश्यकता होती है मगर बिजली की समस्या के चलते किसान अपने खेतों की सिंचाई समय पर नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग पर लोगों को जानबूझकर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विभाग आम जनता के साथ मनमाना व्यवहार कर रहा है जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। गणेश चौधरी ने कहा कि विभाग ने लोगों के बिजली के बिल दोगुने कर दिए मगर बिजली आपूर्ति की समस्या को बिल्कुल भी ठीक नहीं किया गया। यह समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। आज भी कई जगहों पर बिजली की पुरानी तारें और पुराने खंबे हैं जो बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें