फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर तक पहुंची आग, HM का पुतला जलाया

Sat, 06 Jun 2015 10:23 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में शुक्रवार को सिख समुदाय के सैकड़ों सिख युवाओं द्वारा वीरवार को जम्मू में पुलिस गोली से मारे गए जगजीत सिंह नामक युवक को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, कई युवाओं को हिरासत में भी लिया गया। निर्धारित प्रोग्राम के तहत सैकड़ों सिख युवा श्रीनगर के अमीरा कदल इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास एकत्रित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस हत्याकांड में अदालती जांच की मांग की।
विज्ञापन


गुरुद्वारे के पास एकत्रित प्रदर्शनकारियों द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका। उनके द्वारा भारत विरोधी, जम्मू कश्मीर पुलिस विरोधी नारेबाजी की गई। जबकि प्रदर्शन के दौरान खालिस्तान के हक में भी जमकर आवाज़ गूंजी। वहीं, प्रदर्शनकारी सुखबीर सिंह ने कहा कि जम्मू में हुई युवक की मौत से साफ सिद्ध होता है कि जम्मू कश्मीर पुलिस को निहत्थों को गोली मारने का लाइसेंस दिया गया है।

श्रीनगर में भी सैकड़ों सिख प्रदर्शनकारियों द्वारा केसरी निशान साहिब उठाए जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दर्जनो सिख प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा विभिन थानों में ले जाकर हिरासत में लिया गया। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल और अवन्तिपुरा में भी सिखों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों गुस्साए सिख युवक सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं द्वारा अवन्तिपुरा के करीब  श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रिय राजमार्ग पर धरना दिया और करीब एक घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक रोक रखा।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा उन्हें तितर-बित्तर करने के लिए बल का प्रयोग किया गया और कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। इसके इलावा बारामुला जिले में भी सिखों के द्वारा के प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि जम्मू में सिख युवक की पुलिस गोली से हुई मौत पर अलगाववादी नेता और हुर्रियत (म) के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने भी जामिया मसजिद नौहट्टा में जुमा की नमाज के दौरान निंदा की।

सिख संगठनों ने बंद का आह्वान किया
कश्मीर घाटी में शनिवार को सभी सिख संगठनों द्वारा बंद का आह्वाहन किया गया है। इस बंद का समर्थन हुर्रियत (ग) द्वारा भी किया गया है और लोगों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें