बिजली-पानी की कटौती पर किया प्रदर्शन
जम्मू। मिशन स्टेटहुड की ओर से एक सप्ताह से पानी की नियमित आपूर्ति न होने पर पीडीडी, पीएचई के खिलाफ जानीपुर में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि नए कनेक्शन देने पर रोक है। अब हालत यह है कि पानी ही नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती जारी है। लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में विद्युत परियोजनाएं होने के बावजूद बिजली नहीं मिल रही है। इस मौके पर विजय शर्मा, राम कपूर, सुदर्शन, एस मंगू सिंह, काला कुमार, गोपाल और अन्य मौजूद रहे।