जम्मू। ऑपरेशन संजीवनी के तहत जम्मू पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान मोहम्मद जुब्राइल निवासी दुर्गापुर यूपी (वर्तमान निवासी सेक्टर 1 त्रिकुटा नगर) के रूप में हुई है। उसके पास से 821 ग्राम गांजा मिला है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस के तहत बाहु फोर्ट जम्मू में मामला दर्ज किया है।