फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गरीबों के बिजली के बिल माफ करें, राशन कार्ड को लेकर सर्वे हो

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें गरीब परिवारों के बिलों का माफ करना व राशन कार्ड को लेकर सर्वे करवाना है।
विज्ञापन

गणेश चौधरी ने कहा कि लोगों ने अपने बिल भरे हैं, लेकिन कई परिवार बेहद गरीब हैं जो लाखों और हजारों में एक साथ बिजली का बिल जमा करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने उप राज्पाल मनोज सिन्हा से ऐसे गरीब परिवारों के बिल माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। इससे बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राशन कार्ड को लेकर सर्वे न करवाने के मुद्दे को लेकर विभाग के खिलाफ रोष जताया। कहा कि काफी देर से राशन कार्ड को लेकर नया सर्वे नहीं हो रहा और न ही नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं। राशन कार्ड न बनने से गरीब लोगों को लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने उप राज्पाल मनोज सिन्हा से आग्रह करते हुए कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को आदेश देकर राशन कार्ड का सर्वे करवाए जाएं और साथ ही नए राशन कार्ड भी बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें