मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के हफ्त यारबल इलाके की वारदात
आरोपी भतीजा गिरफ्तार, चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जिले में दो लोगों में बीचबचाव करने वाले की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान फैयाज अहमद गनी निवासी सफा कदल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर चाकू को बरामद कर लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हफ्त यारबल में स्थित एक कसाईखाने में इरफान अहमद गनी और निसार अहमद गनी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान फैयाज अहमद गनी ने हस्तक्षेप कर बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन निसार अहमद गनी के भतीजे इरफान अहमद गनी ने उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी इरफान अहमद गनी निवासी हफ्ता यारबल सफाकदल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सफाकदल में मामला दर्ज किया गया है। हथियार जब्त कर लिया गया है।