फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उस्ताद मोहल्ले में पानी नहीं, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
वितस्ता त्रयोदशी देवी वितस्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते पनुन कश्मीर संगठन के पदा​धिकारी: स्रोत
विज्ञापन
- 26 अगस्त से चल रही परेशानी, नहीं जोड़े गए पाइप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुराने शहर के उस्ताद मोहल्ले में पानी न आने पर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद हालत खराब हैं। पीने के लिए पानी नहीं है। रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कत आ रही है। विभाग समस्या का हल नहीं कर रहा। कई बार सूचित किया जा चुका है। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जल्द से निदान नहीं हुआ है तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। 26 अगस्त को बारिश के बाद स्थिति खराब है। कई जगहों पर पाइप टूटे हुए हैं। इनको जोड़ा नहीं जा रहा। इस कारण भी लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि उन्हें पानी के टैंकर की सुविधा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें