फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाढ़ से बहा राजपुरा-सारथी मार्ग 25 दिन से बंद, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
48 घंटे में मार्ग सुचारु नहीं करने वह हाईवे जाम करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाढ़ से बहे राजपुरा से सीमावर्ती गांवों की ओर जाने वाले मार्ग से आवाजाही बहाल न होने पर कांग्रेस ने बुधवार को जिला प्रशासन और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सुरेश शर्मा व कांग्रेस नेता हरभजन सैनी ने कहा कि 25 दिनों से बाढ़ के कारण राजपुरा-सारथी मार्ग बह गया था। सीमावर्ती क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को समस्या बनी हुई है। इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं करवाई गई है जिससे ग्रामीणों के साथ स्कूल जाने वाले छात्रों को परेशानी बनी हुई है। उनको 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का सारा कामकाज ही राजपुरा कस्बे में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटों के भीतर मार्ग को सुचारु नहीं किया गया तो वह स्थानीय लोगों के साथ हाईवे को जाम कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें