फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन साल में टूट गई गलाना सड़क, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने कहा, सड़क पर दो जगह नालों पर पुलिया नहीं, बरसात में बढ़ जाती है परेशानी
विज्ञापन

पुरमंडल। खड़ा मढ़ाना पंचायत के गलाना गांव की खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि महज तीन साल में सड़क टूट गई है। लोगों ने सरकार से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी सोमनाथ, चंचला देवी, नीलम देवी, निशा देवी, विपण कुमार और रेखा देवी ने बताया कि सड़क ठीक से नहीं बनाई गई। घटिया सामग्री लगाए जाने से समय से पहले टूट गई है, लेकिन विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। लोगों ने कहा कि सड़क पर दो जगह नाले हैं, जिन पर पुलिया नहीं बनाई गई हैं। इससे बरसात के मौसम में परेशानी बढ़ जाती है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। गांव में आए रिश्तेदारों को गाड़ी को एक किलोमीटर दूर खड़ा करना पड़ता है, जिससे गाड़ियों के चोरी होने का डर रहता है। लोगों ने सरकार, हलका विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और लोकनिर्माण विभाग से मांग की कि जल्द सड़क का निर्माण कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन


प्लान में डालकर सड़क को ठीक कराएंगे
ऐसी किसी सड़क की जानकारी नहीं है। जेई से बातकर जानकारी लेंगे और प्लान में डालकर सड़क को ठीक कराया जाएगा। गांव के लोगों से मिलकर भी जानकारी ली जाएगी।
-सतपाल, एईई, लोकनिर्माण विभाग, बड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें