फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पाठ्यक्रम पूरा किए बिना परीक्षा लेने के विरोध में जेजेएसएफ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जॉइंट स्टूडेंट्स फेडरेशन (जेजेएसएफ) की जीजीएम साइंस कॉलेज और एसपीएमआर कॉमर्स कॉलेज इकाई के नेतृत्व में दोनों कॉलेजों के छात्रों ने वीरवार को क्लस्टर विश्वविद्यालय के बाहर दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि पाठ्यक्रम पूरा किए बिना स्नातक के पांचवें और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित की गई हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। प्रदर्शन में जेजेएसएफ के जिला जम्मू प्रधान केशव मल्होत्रा, जीजीएम साइंस कॉलेज होस्टल प्रधान नितिन चिब, कॉमर्स कॉलेज प्रधान राघव सिंह, हिमांशु समयाल, विशाल डोगरा, समक्ष शर्मा और अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें