फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डाेगरी और कश्मीरी वेशभूषा में बच्चियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
- अभिनव थिएटर में सर्वोदय स्कूल ने करवाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

जम्मू। अभिनव थिएटर में वीरवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल पौनीचक ने अपना आठवां वार्षिक समारोह करवाया। इसमें डोगरी और कश्मीरी परिधानों में सजीं बच्चियाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। बच्चों ने योग, ताइक्वांडो आदि की भी प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल विवेक अरोड़ा ने शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम कार्यक्रमों में छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। विशेष अतिथि ईशा शर्मा (मिसेज इंडिया यूनिवर्सल 2022) और सचिव जेएंडके कला और सांस्कृतिक अकादमी भरत सिंह मन्हास थे। मौके पर ट्रस्टी सुभाष शर्मा, नीलम शर्मा, स्कूल के चेयरपर्सन राधिका शर्मा, मेजर मोहित कुमार, सलाहकार बोर्ड अनमोल शर्मा और आकाश दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन समन्वयक पुनीत कौर के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें